पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सल समस्या पर फिल्म बनाएंगे : डीजीपी

नक्सल समस्या पर फिल्म बनाएंगे : डीजीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडफोटोग्राफिक एसोसिएशन की आम सभा रविवार को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक हाई स्कूल में हुई। सभा का उद‌्घाटन विधायक रघुवर दास और डीजीपी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डीजीपी ने कहा कि फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण का क्षेत्र विस्तृत है। उन्होंने भी झारखंड में नक्सल समस्या पर ‘फिर सुबह होगी’ नामक स्क्रिप्ट लिखा है। पुलिस कर्मियों ने इस स्क्रिप्ट पर मंचन किया है। इस इश्यू पर शीघ्र ही फिल्म का निर्माण भी करेंगे। उन्होंने झारखंड में फोटोग्राफरों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने की बात कही।

विधायक रघुवर दास ने कहा कि फोटोग्राफरों के बीच प्रतियोगिता बनी रहे, इसलिए एसोसिएशन को फोटो वर्कशॉप आदि का आयोजन करने की जरूरत है। इससे पूर्व एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता ने एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।