पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बनने के बाद घाटे में रही कांग्रेस

सरकार बनने के बाद घाटे में रही कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मनिरपेक्षताकतों को मजबूत करने के नाम पर कांग्रेस की पहल पर राज्य में बनी सरकार का कोई लाभ कांग्रेस को मिलता नजर नहीं रहा है। राज्य बनने के बाद सरकार में पहली बार शामिल हुई कांग्रेस को फायदा से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। अपवाद स्वरूप छोड़ दिया जाए तो पार्टी कोटे से बने मंत्री अपने काम से जनता में कांग्रेस की छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लगातार कांग्रेस को झटके पर झटके ही लगते रहे हैं। इन झटकों की वजह से पार्टी की छवि पर भी कहीं कहीं असर पड़ रहा है।

दोमंत्रियों को हटना पड़ा : राज्यसरकार के 18 माह के कार्यकाल में कांग्रेस के दो मंत्रियों को असमय हटना पड़ा। ददई दुबे और योगेंद्र साव इसके उदाहरण हैं। ददई दुबे सीएम के खिलाफ बयान देने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान में बर्खास्त हो गए। इसी तरह कृषि मंत्री रहे योगेंद्र साव को उग्रवादियों के साथ संबंधों के आरोप की वजह से मंत्री पद से हटना पड़ा।

मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाती है या सरकार में शामिल होती है तो उसका नुकसान पार्टी को सहना पड़ेगा। सरकार नहीं बनी होती तो आज कांग्रेस अच्छी स्थिति में होती।\\\'\\\' प्रदीपबलमुचू, सांसदराज्यसभा

कांग्रेस संगठन मूल रूप से बैठकों तक ही सिमट कर रह गई है। लोस चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक, मंथन शिविर, दिल्ली में रायशुमारी, फिर रांची में प्रदेश कांग्रेस से नाराज चल रहे नेताओं को एकजुट करने के लिए बैठकअब प्रदेश कांग्रेस के विधायकों सांसदों की रायशुमारी।

बैठकों तक ही सिमटी

प्रदूषण बोर्ड का अध्यक्ष पद गंवाया

एक ओर जहां झामुमो विजय हांसदा और पूर्व मंत्री जोबा मांझी को अपनी पार्टी से जोड़ने में सफल रहा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कोई बड़ा चेहरा अपने साथ जोड़ने में विफल रही है। पूर्व में कांग्रेस में शामिल होने का मन बना चुके अजय शाहदेव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। कार्यक्रमों में भी राज्य सरकार कांग्रेस को तरजीह नहीं दे रही है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। दस लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। जबकि झामुमो ने चार ही सीटों पर चुनाव लड़कर दो अपने नाम कर लिया। इस तरह झामुमो को फायदा और कांग्रेस को नुकसान हुआ।

राज्य में सरकार गठन के बावजूद संगठन लगातार