पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए कुर्बानी देंगे वॉलेंटियर : सुदेश

विकास के लिए कुर्बानी देंगे वॉलेंटियर : सुदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसूपार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सशक्त और समृद्ध झारखंड बनाने के लिए पार्टी के स्वयंसेवक (वॉलेंटियर) तैयार हैं। इन्होंने व्यक्तिगत लिप्सा से ऊपर उठकर सार्वजनिक जीवन को स्वीकार किया है। राज्य की संभावनाओं को शिखर पर ले जाने और लोगों के हितों की रक्षा के लिए ये हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। सुदेश रविवार को धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में स्वयंसेवक शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि राज्य के लोगों को कृपा या दान नहीं, हक चाहिए। इसके लिए स्वयंसेवक प्रचारक का कार्य करेंगे। ये असाधारण कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटेंगे। सही अर्थों में देखा जाए, तो राज्य में लोकतंत्र से तंत्र ही गायब हो गया है।

नेता-नेता गठबंधन हो रहा है। जबकि आजसू जनता से गठबंधन कर रहा है। दूसरे दल सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आजसू पार्टी गांवों में जाकर विकास की संभावनाएं तलाश रही है। राज्य में 65 लाख युवाओं की आबादी है, इसलिए यहां विकास के बेहतर अवसर भी हैं। मौके पर पार्टी के अन्य विधायकों पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कलाकारों ने नागपुरी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। प्रिंस ग्रुप, कोलकाता ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डॉ. एके मलकानी द्वारा निर्देशित देशभक्ति नाटक ने दर्शकों पर अमित छाप छोड़ी। मंच संचालन डॉ. एके मलकानी और डॉ. विनय भरत ने संयुक्त रूप से किया। पूरा मैदान सफेद लिबास पहने स्वयंसेवकों भरा था।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह।

समारोह में स्वयंसेवकों को शपथ िदलाते सुदेश महतो पार्टी के नेता।