- Hindi News
- भाजपा मरांडी के प्रति झूठी हमदर्दी दिखाए : प्रदीप
भाजपा मरांडी के प्रति झूठी हमदर्दी दिखाए : प्रदीप
भास्कर संवाददाता | रांची/दुमका
झाविमोविधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने संथाल परगना के मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा पर जानबूझ कर बाबूलाल मरांडी के प्रति झूठी हमदर्दी दिखाए जाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में यादव ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झाविमो का संथाल परगना में व्यापक जनाधार है इसलिए भाजपा घबरा गई है और पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल के प्रति झूठी हमदर्दी दिखा रही है। भाजपा एक षडयंत्र के तहत झाविमो के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला रही है।
यादव ने कहा कि अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झाविमो पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हेमंत का यह कहना है कि झाविमो भाजपा की बी टीम है यह उनकी घबराहट को दर्शाता है। यादव ने कहा कि चूंकि संताल परगना में झाविमो की मजबूत पकड़ है और अल्पसंख्यकों का रुझान बढ़ रहा है ऐसे में हेमंत घबराकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। संथाल में झाविमो की सीधी लड़ाई झामुमो से होगी। भाजपा कहीं नहीं टिकेगी।
अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं हेमंत