- Hindi News
- इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय गए मसानजोर डैम
इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय गए मसानजोर डैम
रांची/दुमका | केंद्रीयइस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय रविवार को मसानजोर डैम पहुंचे। साय में दुमका विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शनिवार को देर शाम दुमका पहुंचे थे। साय ने डैम से झारखंड को मिलने वाले लाभ आदि की जानकारी ली। विस्थापित कुछ परिवारों से भी मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री ने उस रेस्ट हाउस को देखा, जहां अविभाजित बिहार के समय पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को नजरबंद कर रखा गया था। बाद में साय कुमड़ाबाद गांव के समीप स्थित बालाबहाल घाट गए, जहां के ग्रामीणों ने वहां पर पुल निर्माण की मांग की। इस पुल का निर्माण हो जाने से मसलिया दुमका प्रखंड के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियतें होगी।