पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में राजभवन की दीवार पर ठोक दी कार

नशे में राजभवन की दीवार पर ठोक दी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राजभवनकी दीवार पर बुधवार की देर रात कार में सवार युवक ने टक्कर मार दी। कार में चालक के अलावा एक युवक दो युवतियां भी थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों युवा नशे में धुत थे। सेवरलेट कार (नं जेएच 01 -2798) सीनियर एसपी आवास की ओर से रही थी। कार राजभवन गेट नं दो के पास दीवार से जा टकराई। कार में सवार लड़कियों में एक का नाम प्रीति दूसरे का पूजा बताया गया। दोनों लालपुर की रहने वाली हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवतियों को महिला थाना भेज दिया। जबकि दोनों लड़कों को कोतवाली थाना ले जाया गया। युवा इतने नशे में थे कि अपना नाम तक पुलिस को नहीं बता पा रहे थे।