निवेश के लिए जानकारी जरूरी: बरूआ
भास्कर संवाददाता| रांची
ऑक्सफोर्डपब्लिक स्कूल में बुधवार को इंवेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रोग्राम में शिक्षकों को इंवेस्टमेंट के तरीके और फायदे की जानकारी दी गई। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर के ऑफिशियल लिक्विडेटर स्वाधीन बरूआ ने शिक्षकों को बताया कि भारत सरकार ने स्कूली इंवेस्टमेंट और फंड मैनेजमेंट के प्रति जागरूकता फैलाने की योजना बनाई है। दैनिक जीवन में निवेशकों को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश कैसे करना है। इसके लिए कंपनी को पूरी तरह जानने और फंड वैल्यू का आकलन करने की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान समय में कई कंपनियां ऐसी हैं जो सपने दिखाती हैं, लेकिन रिटर्न नहीं मिल पाता।
मौके पर शिक्षकों ने बरूआ से निवेश से संबंधित कई सवाल पूछे। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल जैकब सीजे, वाइस प्रिंसिपल पी. हाजरा और एके सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।