पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेओए महासचिव हाशमी से पूछताछ

जेओए महासचिव हाशमी से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयखेल घोटाले में शामिल रहने के आरोपी झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (जेओए) के महासचिव एसएम हाशमी से शुक्रवार को पूछताछ की गई। निगरानी ब्यूरो कार्यालय में खेल घोटाले के जांच पदाधिकारी ने करीब डेढ़ घंटे तक लंबी उनसे पूछताछ की। लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

हाशमी से निगरानी ने पहली बार पूछताछ की है। इसी मामले में इससे पूर्व एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक से दो बार पूछताछ की जा चुकी है। निगरानी के जांच पदाधिकारी ने हाशमी से 11 बिंदुओं पर पूछताछ की। अधिकांश सवालों का जवाब हाशमी ने संतोषप्रद नहीं दिया। निगरानी ने पूछा कि झारखंड सरकार की राशि एनजीआेसी ने कैसे खर्च की। मनमाने तरीके से खेल सामग्री की खरीददारी कर ली गई। अपनी मर्जी से ही कंपनी का चयन कर उनसे सामान की खरीदारी की गई वह भी बाजार के रेट से अधिक कीमत पर। राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच पिछले तीन साल से निगरानी ब्यूरो कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अबतक 38 करोड़ की गड़बड़ी का मामला जांच में उजागर हुआ है।