- Hindi News
- स्पोर्टिंग यूनियन और अगरू फुटबॉल क्लब की टीमें जीतीं
स्पोर्टिंग यूनियन और अगरू फुटबॉल क्लब की टीमें जीतीं
आजादफुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित महात्मा गांधी सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में स्पोर्टिंग यूनियन और अगरू एफसी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सीठियो मैदान में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने देवकमल बजरा को 1-0 से हराया।
पहले हाफ के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ के खेल में स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने हमला तेज कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना शुरू किया। खेल के 45वें मिनट में मो. कामरान ने शानदार गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। दूसरे मैच में अगरू एफसी ने आसनी से आजाद स्पोर्टिंग क्लब सीठियो को 2-0 से हराया। हालांकि पहले हाफ में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के खेल में अगरू के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल बनाकर हमला करना शुरू किया।
5 वें मिनट में गौतम कच्छप और 47वें मिनट में राजू कच्छप ने गोल कर टीम को जीत दिला दी। शनिवार को पहला मैच दोपहर दो बजे से शांति क्लब चापूटोली न्यू झारखंड नामकोम और दूसरा मैच चार बजे से एमानुएल फुटबॉल क्लब और फोर एस बड़ाम के बीच खेला जाएगा।