पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरियातू हॉकी सेंटर ने जीता खिताब

बरियातू हॉकी सेंटर ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलविभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 बालिका राज्यस्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का खिताब बरियातु हॉकी सेंटर ने अपने नाम किया। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले शुक्रवार को खेले गए फाइनल में बरियातु ने आसानी से सिमडेगा हॉकी सेंटर को 4-0 से हराया।

इस जीत के साथ ही बरियातु हॉकी सेंटर की टीम राष्ट्रीय नेहरू प्रतियोगिता के लिए झारखंड से क्वालिफाइ भी कर ली। बरियातु हॉकी सेंटर की खिलाड़ियों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिमडेगा के खिलाड़ियों की एक चलने दी। पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में कांति प्रधान ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। एक गोल से आगे होने के बाद बरियातु के खिलाड़ियों ने दनादन हमला करना शुरू कर दिया। सातवें मिनट में अनुपम होरो ने गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में अल्बेल रानी ने टीम के लिए तीसरा गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

चौथे क्वार्टर में कांति प्रधान ने 44वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से शानदार जीत दिला दी। मुख्य अतिथि खेल विभाग की सचिव वंदना डाडेल ने विजेता और उपविजेती टीम को ट्रॉफी और सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा, निदेशक ददन चौबे, साझा के प्रशासक सरवर इमाम, ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो आदि मौजूद थे।

गेंद के लिए भिड़ते खिलाड़ी।

खिलाड़ियों के साथ खेल सचिव वंदना डाडेल, ददन चौबे, अंसुता लकड़ा अन्य।