- Hindi News
- नेतरहाट स्कूल के छात्रों ने लगाई प्रदर्शनी
नेतरहाट स्कूल के छात्रों ने लगाई प्रदर्शनी
रांची| नेतरहाटस्कूल ने हीरक जयंती वर्ष के अवसर कलाकृति प्रदर्शनी का आयोजन आईएमए हॉल में किया। इस अवसर पर स्कूल के कक्षा 7 से 9 के छात्रों की 158 पेंटिंग और सौ से अधिक मूर्तियां प्रदर्शनी में लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाटन वित्त विभाग की सचिव राजबाला वर्मा ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र भगत, कृष्ण स्वरूप प्रसाद, डॉ. अमलेंदु शेखर मित्रा, जेबी तुबिद, गिरिश नाथ सिंह उपस्थित थे। रंग-बिरंगी पेंटिंग और भारतीय संस्कृति को दर्शाती मूर्तियां देख दर्शक अभिभूत हुए। प्रदर्शनी में एक लाख रुपए से अधिक मूल्य की कलाकृतियों की बिक्री भी हुई। कार्यक्रम का संयोजन प्रयोग दुबे ने किया।
दसमिनट में बनी कलाकृति : ऑनस्पॉट पेंटिंग और स्कल्प्चर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दस मिनट में छात्रों ने सुंदर पेंटिंग और मूर्ति का निर्माण किया। प्रदर्शनी की प्रतिक्रिया देख छात्र भी काफी उत्साहित हुए।