छुट्टी में गुलजार रहा किताबों का मेला
महेंद्रप्रसाद महिला कॉलेज के मैदान में लगे पुस्तक मेला में रविवार को पुस्तक-प्रेमियों का मजमा रहा। अवकाश रहने के कारण सुबह से शाम तक मेला में भीड़ रही। लोगों ने महज पन्ने पलटे, बल्कि मनपसंद किताबें भी खरीदीं। दरअसल पुस्तकों पर दस से 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इनमें बच्चे, स्टूडेंट्स और महिलाओं की संख्या काफी रही। यहां झारखंड के रचनाकारों की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।
इनमें डॉ. शाहदेव देवपुरी का यात्रा स्मरण ऑस्ट्रेलिया में मेरे मधुर क्षण, डॉ. रेणु दीवान की झारखंड की महिलाएं आदि किताबें लोगों को पसंद रही हैं। इधर, संध्या के समय हुई कहानी लिखो प्रतियोगिता में छह छात्रों ने भाग लिया। निर्णयाक डॉ. राजश्री जयंती रहीं।
सोमवार को कविता-कहानी सुनाओ प्रतियोगिता होगी। मेला का आयोजन पुस्तक मेला समिति ने नेशनल बुक ट्रस्ट, दिल्ली के सहयोग से किया है।
बच्चों के लिए रंग-बिरंगी किताबें
विजय बुक्स स्टॉल पर कामता प्रसाद गुरु की व्याकरण संबंधी किताबों के अलावा सामान्य शब्दकोश साइंस डिक्शनरी उपलब्ध है। वहीं विजय जयरथ की दादा-दादी की कहानियां, राजपाल के स्टॉल पर मलाला की पुस्तक मलाला हूं मैं, जीविका प्रकाशन के स्टॉल पर बाल महाकाव्य बाल र|म, पुस्तक महल के स्टॉल पर नॉलेज बैंक जैसी किताबों के अलावा कर्ई स्टॉल पर बाल गीतों की सीडी भी उपलब्ध हैं।
विजय बुक्स के स्टॉल पर हिटलर की आत्मकथा मेरा संघर्ष, आयन बुक कंपनी के स्टॉल पर मालती जोशी के उपन्यास कहानी संग्रह, राजपाल एंड संस के स्टॉल पर रस्किन बांड की उड़ान, रूम ऑन रूफ जैसी किताबें तो हैं ही। सबसे ज्यादा आकर्षित शिव के सात रहस्य विष्णु के सात रहस्य नामक दो किताबें कर रही हैं। इसकी भाषा अत्यंत सरल है। गिरिडीह के श्री कबीर ज्ञानामृत के स्टॉल पर कबीर साहित्य है। स्कूली बच्चों के प्रोजेक्ट से संबंधित किताबें भी उपलब्ध हैं।
शिव विष्णु के जानिए सात रहस्य
महेंद्र प्रसाद महिला कॉलेज के मैदान में लगे पुस्तक मेला में खरीदारी करते लोग।