पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 86 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

86 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | इंटरनेशनलमार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) और और वर्ल्र्ड विजन इंडिया एडीपी रांची के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियों को आत्मरक्षा और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। इसके तहत हिनू के हुंडरू स्थित फुटबॉल मैदान में एक ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। इस कैंप में पहले दिन 86 लड़कियों ने हिस्सा लिया। इमा के तकनीकी निदेशक ब्लैक बेल्ड डॉन रिंसी सुनील किस्पोट्टा ने लड़कियों को फिटनेस के टेकनिक भी बताए। मौके पर व्हाइट बेल्ट से ग्रीन बेल्ट तक के कराटेकारों की ग्रेडिंग टेस्ट भी लिया गया। इसमें छह येल्लो बेल्ट, 42 ऑरेंज बेल्ट, दो ग्रीन बेल्ट को मिलाकर कुल 50 लड़कियां इस ग्रेडिंग में सफल रहीं। कैंप में उम्दा प्रदर्शन करने वाली अंशु लिंडा, प्रिया कुमारी, खुश्बू कुमारी, प्रियंका कच्छप बीणा कुमारी को बेस्ट कराटेकार चुना गया। कैंप में संसाई अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, मोहिनी रितिका, मोनिका वर्मा का विशेष योगदान रहा।