प्राथमिक शिक्षकों ने दी आंदोलन की धमकी
रांची| झारखंडराज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को कड़रू में संयुक्त सचिव संजय त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कैबिनेट द्वारा स्वीकृत फिटमेंट टेबल पर रोक लगाने के निर्णय का विरोध किया गया। शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि दुर्गा पूजा अवकाश से पहले रोक संबंधी निर्णय वापस नहीं लिया गया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संजय त्रिवेदी के अलावा आनंद कुमार लाल, अरुण सिन्हा, सुदेश एक्का, मंगरु मछुआ, चुन्नू लाल, धन्नंजय सिंह समेत अन्य शिक्षक थे।