पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबी सिन्हा आयोग के समक्ष आरयू ने रखा पक्ष

एसबी सिन्हा आयोग के समक्ष आरयू ने रखा पक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके नवांगीभूत कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन मामले पर दिल्ली में 11 और 12 सितंबर को सुनवाई हुई। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस एसबी सिन्हा आयोग में चल रही है। इसमें रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अधिवक्ता के माध्य से शिक्षकों और कर्मचारियों का पक्ष रखा। दो दिनों में एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर और एसएसजेएसएन कॉलेज, गढ़वा के शिक्षाकर्मियों की सुनवाई हुई। अभी एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर कोल्हान विवि और एसएसजेएसएन कॉलेज, गढ़वा नीलांबर पीतांबर विवि में पड़ता है। रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अमर चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रीतम और एआर डॉ. मोहन लाल सुनवाई के बाद रांची लौट आए हैं।

आरयू में हैं चार कॉलेज

राज्यमें 12 नवांगीभूत कॉलेज हैं। इसमें चार रांची यूनिवर्सिटी में हैं। इन चार कॉलेज के लगभग 50 शिक्षकों के समायोजन का मामला आयोग में है। इस पर अभी आयोग में सुनवाई होनी है।

शिक्षाकर्मियों ने रखा पक्ष

एबीएम कॉलेज की सुनवाई पूरी हो गई। यहां के शिक्षक और कर्मचारियों ने आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा। वहीं एसएसजेएसन कॉलेज के सिर्फ कर्मचारी अपना पक्ष रख सके। क्योंकि यहां कर्मियों की संख्या अधिक है। अगली सुनवाई दुर्गा पूजा अवकाश के बाद होने की संभावना है, जिसमें शेष शिक्षक और कर्मचारी अपना पक्ष रखेंगे।