47 वां अभियंता दिवस समारोह आज
रांची | झारखंडअभियंत्रण सेवा संघ की ओर से भारत र| मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 153वीं जयंती के अवसर पर 47वां अभियंता दिवस 15 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर तकनीकी परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है। इसका विषय झारखंड की जरूरत-पानी और पथ है रखा गया है। मौके पर स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभियंताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि मंत्री अन्नपूर्णा देवी समारोह में शिरकत करेंगी। संघ के महासचिव सतीश चन्द्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन डोरंडा स्थित इंजीनियर भवन में सुबह 10.00 बजे से किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वरीय अभियंताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।