- Hindi News
- शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
रांची | रांचीयूनिवर्सिटी समेत राज्य में पांचों विवि के 63 कॉलेजों के इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य के शिक्षकों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। इन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम मानदेय मिलता है। इन्हें प्रतिमाह चार हजार रुपए मिलते हैं। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। रविवार को शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इनका कहना है सालों से उम्मीद में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संतोष सिंह, अरविंद कुमार, अमित बिंद, उज्ज्वल कुमार मिश्रा, पवन कुमार, मिथिलेश शामिल थे।