भाषा विज्ञान विषय पर व्याख्यान
रांची| रांचीयूनिवर्सिटी के यूजीसी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में हिंदी भाषा का रिफ्रेशर कोर्स चल रहा है। रविवार को पीजी हिंदी विभाग के वरीय शिक्षक सह कॉलेज निरीक्षक डॉ. जेबी पांडेय ने अर्थ परिवर्तन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अर्थ परिवर्तन के तीन दिशाएं बताईं। इसमें अर्थ विस्तार, अर्थ संकोच और अर्थ देश है। इसके अलावा अर्थ परिवर्तन के 10 कारणों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. जेबी पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दिलचंद राम ने किया। इस कोर्स में विभिन्न राज्यों के 35 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं।