एसएससी ग्रेड सी और डी की हुई परीक्षा
रांची| कर्मचारीचयन आयोग (एसएससी) द्वारा रविवार को रांची में नियुक्ति परीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा ग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर पद के लिए हुई। रांची में 13 हजार नौ परीक्षार्थियों के लिए 34 विद्यालयों में सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। फ़र्स्ट पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे जक हुई। परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स प्रश्न से संतुष्ट थे। सेकेंड पाली की परीक्षा दो बजे से हुई। इस नियुक्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। लगभग 45 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और दंडाधिकारी तैनात किए गए।