रेल प्रोजेक्ट्स मंे नक्सली बाधक : जीएम
रेलवेकी कई बड़ी परियोजनाएं नक्सलियों के कारण समय पर पूरी नहीं हो रही हैं। 10 वर्षों से चली रहीं कई परियोजनाएं आज भी लंबित हैं। इससे ठेकेदार और रेलवे को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। रांची-लोहरदगा टोरी लाइन का काम पूरा हो जाना चाहिए, लेकिन नक्सलियों के कारण काम बाधित हुआ है। कई घटनाएं भी हुईं, जिसका नुकसान रेलवे को उठाना पड़ा। रविवार को ये बातें रांची स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम राधेश्याम ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा, नक्सलियों के कारण ही रेलवे की कई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो रही हैं।
जीएम ने कहा कि (जीपीओ) जनरल पोस्ट ऑफिस से रेलवे के रिजर्वेशन टिकट की कालाबाजारी मामले में सीआईडी जांच चल रही है। साथ ही रेलवे ने भी कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाया है। मौके पर डीआरएम दीपक कश्यप एडीआरएम आर यादव, सीनियर डीसीएम नीरज कुमार, डीएससी भवानी शंकर नाथ सहित कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार सोमवार को रांची पहुंच रहे हैं। वे झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद के साथ बैठक करेंगे। इसमें झारखंड में चल रही रेलवे की परियोजनाओं सहित लंबित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके अलावा रेलवे परियोजनाओं एवं नक्सलियों द्वारा ट्रेनों को किये जा रहे टारगेट को कैसे रोका जाए इन गंभीर मुद्दों पर राय मशविरा होगा।
चेयरमैन आज रांची में