पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो में चलाया पूर्ण बहुमत के लिए अभियान

झाविमो में चलाया पूर्ण बहुमत के लिए अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झाविमोने पूर्ण बहुमत, मजबूत सरकार ईमानदार नेतृत्व अभियान के तहत कई क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी ने सुखदेव नगर मंडल, हिंदपीढ़ी मंडल में पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। मौके पर पार्टी महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखंड में झाविमो छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों पर से लोगों का भरोसा उठ गया है। लोकतंत्र में जनता के द्वारा सरकारें बनाई जाती हैं मगर झारखंड में नेताओं द्वारा सरकार बनाई गिराई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने की। इस मौके पर आदित्य मोनू, सुनील गुप्ता, मुजीब कुरैशी, इंदूभूषण गुप्ता, रेणुका सिंह, संजय पांडेय, मो फैज, मंतोष सिंह, सचिन खन्ना, दीपू गाड़ी, शमशेर आलम, कमलेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, राजा गुप्ता, आकाश सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, साजिद उमर, मो नेयाज, डाबर भाई, सेराज, विनोद ठाकुर सहित कई उपस्थित थे।