पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजद स्वाभाविक साझेदार : जीतेंद्र

राजद स्वाभाविक साझेदार : जीतेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|कांग्रेस स्क्रीनिंगकमेटी के अध्यक्ष भंवर जीतेन्द्र सिंह ने कहा है कि राजद उनका स्वभाविक साझेदार है और झारखंड में संभावित गठबंधन में उसे शामिल किया जाएगा। हालांकि दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी इस बात का फैसला कांग्रेस और राजद का नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि दोनों दल पिछले कई साल से एक राजनीतिक मंच पर हैं इन दोनों दलों के एक साथ चुनाव लड़ने पर हमेशा बेहतर चुनाव परिणाम आता है। जीतेन्द्र सिंह रविवार शाम प्रदेश राजद अध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत,कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह और कांग्रेस विधायक सौरभ नारायण सिंह के साथ गिरिनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दोहराया कि राजद झारखंड में सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए कांग्रेस और झामुमो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। इस मुलाकात के दौरान राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,मनोज पांडेय और रामकुमार यादव भी मौजूद थे।