पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर वापसी के तहत सैकड़ों झामुमो से जुड़े

घर वापसी के तहत सैकड़ों झामुमो से जुड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरवापसी कार्यक्रम के तहत रविवार को पवन जेडिया के नेतृत्व में सैकड़ों लोग झामुमो से जुड़े। मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतु तिर्की ने जबकि संचालन एजाज शाह ने किया। भवन निर्माण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, पार्टी कोर कमेटी के सचिव विनोद पांडेय और झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बसंत सोरेन के समक्ष पवन जेडिया, सन्नी साव, दीपू सिंह, मो. आशित, राजू मुंडा, बजरंग सिंह, कार्तिक, जे. टेलर, मुन्नी देवी, भारती देवी, जयशंकर गुप्ता, सरफराज सिद्दिकी, शाहनवाज सिद्दिकी, रंजीत कुमार आदि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झामुमो ही राज्य का विकास कर सकता ह। राज्य की जनता को पार्टी से बहुत उम्मीद है।

मौके पर लालजी रमण, विक्रम सिंह, हेमलाल मेहता, मनोज पांडेय बबलू, तालकेश्वर महतो, पुष्पा बरदेवा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सुप्रियो भट्‌टाचार्य, विनोद पांडेय अन्य।