मुंडा लोहरा समाज का सम्मेलन 21 को
रांची | आदिवासीलोहरा समाज केंद्रीय समिति की बैठक उमेश लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि 21 सितंबर को ओड़िसा के राउरकेला में मुंडा लोहरा समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय कल्याण मंत्री जूएल उरांव शामिल होंगे। बैठक में अभयभुट कुंवर, रामसुंदर लोहरा, प्रीतम लोहरा, श्रवण लोहरा, बालक सांगा, अमृत, अजय भुट कुंवर, संदीप सहित कई उपस्थित थे।