पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में संभावना की तलाश

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में संभावना की तलाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची |केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्यों में सोलर ऊर्जा की संभावना की तलाश के लिए दिल्ली में बैठक बुलाई है। देश के सभी राज्यों के ऊर्जा सचिवों को इस बैठक में बुलाया गया है। 17 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में झारखंड के ऊर्जा सचिव ज्योति भ्रमर तुबिद को हिस्सा लेना है। जिसको लेकर ऊर्जा विभाग और ज्रेडा की तरफ से विशेष तैयारी चल रही है। झारखंड दौरे के क्रम में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने राज्य में सोलर के क्षेत्र में बेहतर संभावना होने की बात कही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में कहा था कि राज्य में 1000 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए जा सकते हैं।