मैंने चार्ज नहीं दिया : खान
रांची | हाईकोर्ट में नए अस्सिटेंट सॉलिसिटर जनरल के पद पर अनुराग कुमार के योगदान देने के बाद पूर्व एएसजीआइ् मुख्तार खान ने कहा है कि उन्होंने लिखित रूप में अभी भी प्रभार नहीं दिया। अनुराग कुमार एक अधिसूचना दिखला रहे थे, प्रभार लेने के लिए कार्यालय गये थे तो मैं वहां से उठकर चला आया। मुझे अभी भी उनकी नियुक्ति संबंधित आदेश की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हैदराबादमें भी इसी प्रकार हुआ था विवाद : एएसजीआईकी नियुक्ति और प्रभार लेने के मामले में हैदराबाद में भी इसी तरह का विवाद हुआ था इसके अलावा उत्तरप्रदेश में भी ऐसा विवाद सामने आया था। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बावजूद प्रभार लेने और देने में तत्कालीन एएसजीआई और नवनियुक्त एएसजीआई के बीच ठनी थी।