मानवाधिकार ने जांच के लिए मांगे अधिकारी
रांची | राज्यमानवाधिकार आयोग ने पत्र लिखकर गृह विभाग से अनुसंधान के लिए पुलिस अफसरों की मांग की है। पत्र आयोग के सचिव धमेंद्र पांडेय ने बताया कि पत्र में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शामिल हें। इसके अलावा एक आशुलिपिक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक देने का अनुरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की उपलब्धता नहीं होने की वजह से अनुसंधान संबंधित कार्यों में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने पूर्व में भी संबंध में गृह विभाग को पत्र लिखे थे लेकिन उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।