पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ प्रभावित लोगों को करेगा सहयोग

बाढ़ प्रभावित लोगों को करेगा सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जम्मूऔर कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फेडरेशन आफ झारखंड चेंबर और झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन संयुक्त रुप से आर्थिक सहयोग देगा। इसके लिए चेंबर में सहायता कोषांग का गठन किया जा रहा है। कोषांग के चेयरमेन पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ और चंद्रकांत रायपत बनाए गए हैं। कोष संग्रह की शुरुआत 17 सितंबर को शाम चार बजे चेंबर भवन में होगी। कोषांग के माध्यम से चेंबर अपने सदस्यों, कॉरपोरेट सदस्यों और आम नागरिकों से राशि इकट्ठा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजेगा। इस आशय की जानकारी सोमवार को चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक विपदा पर चेंबर गंभीर है और वहां के प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।