सुशांत रथ को मिला जवाहर पुरस्कार
रांची | आरडीसीआईएससेल के कर्मचारियों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। सेल के ईडी डॉ. विमल कुमार झा ने विभिन्न विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया। कुल 23 श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। सहायक महाप्रबंधक पद पर कार्यरत सुशांत रथ को एग्जिक्यूटिव ग्रुप में जवाहर पुरस्कार मिला, जबकि नॉन एग्जिक्यूटिव ग्रुप में पूर्व अनुभाग अधिकारी, लैब सर्विसेज पीके भगत को आउट स्टैंडिंग एचीवर्स पुरस्कार मिला। मौके पर जीएम पीपी सेनगुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर ने दी।