पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचारकों को पीटने का किया विरोध

प्रचारकों को पीटने का किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | इटकीके बिंधानी गांव के चर्च को क्षतिग्रस्त करने और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर मसीही प्रचारकों के साथ मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने की घटना का राष्ट्रीय ईसाई महासंघ ने कड़ा विरोध किया है। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई की जाए। महासंघ के प्रदेश कार्यालय सचिव ने यह जानकारी देते हुए घटना को भावी चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक लाभ के लिए कतिपय ऐसे लोगों की साजिश बताया, जो धर्म के नाम पर आदिवासियों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रहे हैं।