बस्ती में बह रहा मॉल का गंदा पानी
रांची | मधुकमबस्ती में रातू रोड स्थित एक मॉल का गंदा पानी बह रहा है। मॉल से निकलने वाले गंदे पानी से बस्ती के निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम सीईओ को पत्र लिखकर मॉल संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि गंदे पानी से मधुकम बस्ती में महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।