सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
रांची | सरनाटोलीऔर अरगोड़ा से रेलवे स्टेशन तक की सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड छात्र संघ और महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जेसीएस के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि 1990 के बाद से आज तक इस सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई है। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं। इतना ही नहीं लोहरदगा, नरकोपी, नगजुआ, इटकी बाजार से आनेवाले सब्जियों के वाहन इसी मार्ग के आते हैं। अाए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।