- Hindi News
- अकाउंट खोलने से पूर्व ट्रेनिंग जरूरी : सचिव
अकाउंट खोलने से पूर्व ट्रेनिंग जरूरी : सचिव
आईटीके प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने कहा है कि खाता खोलने से पहले संबंधित बैंक को ट्रेनिंग देना चाहिए। खासकर एटीएम का प्रयोग करनेवाले खाताधारकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। सिन्हा सोमवार को होटल बीएनआर में सीआईडी के दो दिनी ट्रेनिंग प्रोग्राम के उदघाटन के बाद बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड के तीन जिलों में युवा सबसे अधिक साइबर क्राइम में लिप्त हैं। मौके पर सीआईडी आईजी संपत मीणा ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए बैंकों को आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। बैंक अधिकारी ज्ञान बाड़ा और मौसम मनोहर ने पुलिस अफसरों के सवालों के जवाब दिए। पहले दिन ट्रेनिंग में सीआईडी एसपी अखिलेश झा, एम तमिलवनन, इंस्पेक्टर फूलन नाथ, सुशील जायसवाल समेत 38 पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जागरूकता बड़ा हथियार : एडीजी
समारोहमें सीआईडी एडीजी सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि अब झारखंड पुलिस को तकनीकी, जागरूकता और पॉलिसी अपनाने की जरूरत है। के विकसित तकनीक के कारण नाइजीरिया में इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। एडीजी ने कहा कि पुलिस को जागरूकता और प्रोसेस की जानकारी दी जानी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक कर सकते हैं।
झारखंड से उड़ाया विदेशों से पैसा
झारखंडके गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा के करमाटांड़ पुलिस थाना क्षेत्र से साइबर क्राइम की घटनाएं ज्यादा घट रही हैं। इससे निपटना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती है। दो माह पूर्व ही गिरिडीह के एक युवक ने जर्मनी और स्वीट्जरलैंड की सॉफ्टवेयर कंपनी के संचालक से तीन हजार डॉलर साइबर क्राइम के जरिए हड़प लिया था।
सीआईडी के दो दिनी ट्रेनिंग प्रोग्राम में समारोह को संबोधित करते पदाधिकारी।
सीआईडी का दो दिनी ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू, 38 अधिकारियों ने लिया हिस्सा