पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन बैंकिंग कंपनियों पर हो ठोस कार्र‌वाई : सीआईडी

नन बैंकिंग कंपनियों पर हो ठोस कार्र‌वाई : सीआईडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>कार्रवाई का भी नन बैंकिंग कंपनियों पर नहीं हो रहा असर

>ठोस कार्रवाई के लिए जल्द बनाई जा सकती है बड़ी रणनीति

बिनोदओझा|रांची

राज्यमें सक्रिय नन बैंकिंग कंपनियां बेखौफ काम कर रही हैं। इन पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का भी असर नहीं। अवैध कारोबार के माध्यम से राज्य की जनता से अब भी ठगी की जा रही है। आम जनता की जमा की गई धन राशि को लेकर इन कंपनियों के भागने की सूचना लगातार मिल रही है। इस तरह का मामला प्रकाश में आने के बाद इन नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ प्रभावशाली और ठोस कार्रवाई के लिए राज्य की सीआईडी पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिख कर आगाह किया है। सीआईडी ने डीजीपी को लिखे पत्र में अगल-अलग विभागों से जुड़े अफसरों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का सुझाव दिया है। अगर सीआईडी की इस पहल पर कार्रवाई होती है तो जल्द ही राज्य में उच्चस्तरीय बैठक हो सकती है।

विस की याचिका समिति में भी उठा मामला

विधानसभाकी सोमवार को हुई याचिका समिति की बैठक में भी नन बैंकिंग कंपनी बेसिल इंटरनेशनल का मामला उठा। याचिकाकर्ता ने इस पर बड़ी संख्या में निवेशकों के रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया है। इसके एक असिस्टेंट डायरेक्टर आनंद कुमार मिश्र की गिरफ्तारी और तीन निदेशकों के फरार रहने की जानकारी स्पीकर को दी गई। स्पीकर ने 26 सितंबर को इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी है।

संयुक्त बैठक पर जोर

सीआईडीके एडीजी एसएन प्रधान ने संयुक्त बैठक करने को कहा है। इसमें नन बैंकिंग कंपनियों पर ठोस कार्रवाई के लिए भारतीय रिजर्व बैंक पटना, रांची, सेबी, मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स पटना रांची, सांस्थिक वित्त कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन विभाग के साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं विधि विभाग के अफसर शामिल होंगे। ताकि इसमें वैधानिक पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद संबंधित विभाग के स्तर से आवश्यक अपेक्षित सहयोग पर ठोस अमल हो सके। एडीजी ने इसके लिए गृह विभाग से संबंधित बैठक आयोजित कराने की पहल करने का अनुरोध किया है।

सीआईडी ने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में कहा है कि हाल के दिनों में कई अवैध नन बैंकिंग कंपनियों के विरुद्ध जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित कंपनियों के निदेशकों को गिरफ्तार भी किया गया है। इतना ही नहीं कई नन बैंकिंग कंपनियों के कार्यालयों को सील भी किया गया है। इसके बावजूद इन कंपनियों के क्रियाकलापों पर नि