चर्च अपनी हरकत से बाज आए : सरना समिति
रांची| आदिवासीसरना समिति, धुर्वा के अध्यक्ष मेघा उरांव और सचिव कुमुदिनी लकड़ा ने कहा कि चर्च के पादरी और प्रचारक अपनी हरकतों से बाज आएं, वरना आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि चर्च के पादरी और प्रचारकों द्वारा लोभ देकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। चंगाई के नाम से आदिवासियों को जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसका परिणाम इटकी थाना क्षेत्र में दिख रहा है। उरांव ने कहा कि चर्च ढोंग करना बंद करे। इस तरह के काम चर्च को शोभा नहीं देता है।