पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्टलरी तालाब की सफाई की मांग

डिस्टलरी तालाब की सफाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपारांची महानगर की ओर से कोकर स्थित डिस्टलरी तालाब की सफाई कराने की मांग की गई है। इससे संबंधित ज्ञापन सोमवार को डीसी, मेयर और डिप्टी मेयर को सौंपा गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी कन्हैया झा ने कहा है कि डिस्टलरी तालाब की स्थिति दिन दिन खराब होते जा रही है। कुछ लोगों द्वारा तालाब का अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन शांत है। उन्होंने कहा है कि 21 सितंबर तक डिस्टलरी तालाब की सफाई के साथ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो 22 सितंबर से भाजपा रांची महानगर की ओर से आमरण अनशन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि डिस्टलरी तालाब की ओर से गुजरने पर नाक पर रुमाल रखकर जाना पड़ता है।