पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| अपरबाजार के बड़ा लाल स्ट्रीट में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी श्वेता जायसवाल की ओर से वहीं दूसरी प्राथमिकी कौशिक जायसवाल की ओर से दर्ज कराई गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि बड़ा लाल स्ट्रीट में साढ़े छह कट्ठा का एक प्लॉट है। इस जमीन पर ही दावेदारी को लेकर कौशिक जायसवाल और उनकी गोतिया श्वेता जायसवाल के बीच तनातनी चल रही है। श्वेता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को विवादास्पद जमीन पर काम होने की सूचना पर वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने काम बंद करने को कहा। इसपर मौके पर मौजूद संजय जायसवाल और कौशिक जायसवाल ने उनके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उनके साथ बदसलूकी भी की गई। श्वेता का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, पर उक्त दोनों लोग उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं।