वसूली के खिलाफ चालकों का धरना आज
रांची | ट्रैफिकपुलिस द्वारा ऑटो चालकों से अवैध वसूली किए जाने के विरोध में ऑटो चालक अब गोलबंद होने लगे हैं। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ की ओर से 16 सितंबर को आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना के बाद आयुक्त से मिलकर अवैध वसूली बंद कराने, नया परमिट जारी करने सहित अन्य मांगे की जाएगी।