पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स कोर्स में एडमिशन से राेक हटी

वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स कोर्स में एडमिशन से राेक हटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीवीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स में एडमिशन की इच्छुक छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आरयू प्रशासन ने वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स में (सत्र 2014-16) में एडमिशन पर लगी रोक हटा ली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी कर दिया गया। शुक्रवार से एडमिशन शुरू हो जाएगा। आरयू के रजिस्ट्रार डॉ. एके चौधरी ने भी एडमिशन संबंधी नोटिफिकेशन जारी किए जाने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि आरयू प्रशासन की एकेडमिक काउंसिल ने इस साल से रांची वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स में 60 सीटों पर एडमिशन लेने की सहमति दी थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू की। लेकिन विवि प्रशासन ने यह कहते हुए एडमिशन पर रोक लगा दी कि पढ़ाई शुरू करने से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य बिंदुओं की जांच नही हुई है। जबकि इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी। फलत: 17 छात्राओं का एडमिशन ले लिया गया। इसके बाद 30 अगस्त को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में एडमिशन से रोक हटाने का निर्णय लिया गया, लेकिन इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण एडमिशन नहीं हो रहा था। इस खबर को भास्कर ने अपने 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था।