पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य के सरकारी स्कूलों में आज से ठप हो जाएगी पढ़ाई

राज्य के सरकारी स्कूलों में आज से ठप हो जाएगी पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यभरके प्राइमरी-मिडिल स्कूलों में 19 सितंबर से पढ़ाई ठप हो जाएगी। इन स्कूलों के शिक्षक 19 और 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक से पारित प्रस्ताव पर अचानक वित्त सचिव द्वारा रोक लगाए जाने से आक्रोशित शिक्षक सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। शिक्षक अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं।

राज्य के लगभग 45 हजार शिक्षक दो दिनों के लिए सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 19 सितंबर को रांची को छोड़ कर सभी जिलों में जिला मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि रांची जिले में 20 सितंबर को राजभवन पर धरना दिया जाएगा। इसमें राज्यभर के शिक्षक शामिल होंगे। 20 सितंबर को रांची के धरना में बोकारो, रामगढ़, खूटी, लोहरदगा गुमला जिले के शिक्षक हिस्सा लेंगे।

संघ ने मांग कि है कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हस्तक्षेप कर वेतन निर्धारण पर लगी रोक को तत्काल हटाने के लिए निर्देश दें। संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि समस्या का तत्काल समाधान नहीं होने पर आंदोलन के अगले चरण में 24 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी घोषणा संघ के राज्य कमिटी की बैठक में दिनांक 21 सितंबर को की जाएगी। मंत्रालय घेराव में लगभग 25 हजार शिक्षकों के शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ से जुड़े शिक्षक नहीं जाएंगे अवकाश पर

रांची| राष्ट्रीयशैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षक छात्र हित में सामूहिक अवकाश पर नहीं जाएंगे। विद्यालय में रह कर कक्षाएं लेंगे। गुरुवार को हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वित्त विभाग द्वारा उत्क्रमित वेतनमान के रोक संबंधी चिट्ठी के विरोध में शिक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। महामंत्री आशुतोष कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को महासंघ की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।