- Hindi News
- विद्यार्थी परिषद के पोस्टर पर्चा का हुआ विमोचन
विद्यार्थी परिषद के पोस्टर पर्चा का हुआ विमोचन
रांची | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद राज्य की गिरती शैक्षणिक समस्याओं को लेकर 24 सितंबर को सीएम आवास चलो कार्यक्रम का आयोजन करेगी। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोस्टर पर्चा का विमोचन किया गया। संगठन मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक आंदोलन की तैयारी अंतिम चरण में है। विवि संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने बताया कि क्वालिटी एजुकेशन देश की प्राथमिक सूची में शामिल है। लेकिन राज्य में 55 हजार शिक्षकों की कमी है। संयोजक अटल पांडेय ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन में यह प्रदर्शन मील का पत्थर साबित होगा। महानगर मंत्री शशांक राज ने बताया कि शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने के लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस अवसर कार्यालय मंत्री अमित कुमार ने भी विचार रखे।