- Hindi News
- पीआर दाश बने कार्यकारी मुख्य सूचना आयुक्त
पीआर दाश बने कार्यकारी मुख्य सूचना आयुक्त
रांची | राज्यसरकार ने जस्टिस प्रबोध रंजन दाश को कार्यकारी मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त जस्टिस डीके सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद आयोग में पिछले 49 दिनों से कोई नई अपील एडमिट नहीं हो रही थी। रोजमर्रा के अन्य कई काम भी बाधित थे। आयोग में 10 सूचना आयुक्त और एक मुख्य सूचना आयुक्त हो सकते हैं, परंतु यहां पर फिलहाल पीआर दाश ही इकलौते सूचना आयुक्त हैं। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने सूचना आयोग में नई अपील एडमिट नहीं होने के बाबत प्रमुखता से खबर छापी थी।