पूर्व विधायक बोबोंगा ने छोड़ा झाविमो
रांची/जगन्नाथपुर| झाविमोके उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोंबोंगा ने पद पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उक्त बातें बोबोंगा ने जगन्नाथपुर में पत्रकारों से कही। उन्होंने बताया कि झामुमो में फिर से शामिल होंगे। उधर गुरुवार को झाविमो के केंद्रीय सचिव मो. अलाउद्दीन सिद्दकी ने महिला मोर्चा की केंद्रीय महासचिव कमर सुल्ताना समेत 14 जिलों के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।