पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसमिशन लाइन के काम में कोताही बर्दाश्त नहीं : एमडी

ट्रांसमिशन लाइन के काम में कोताही बर्दाश्त नहीं : एमडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडसंचरण निगम के प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार सिंह ने पावर ग्रिड को दुमका, मधुपुर, गोविन्दपुर, चाईबासा और मनोहरपुर ट्रांसमिशन लाइन का काम दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया है। गुरुवार को सिंह ने राज्य में ट्रांसमिशन लाइन का काम कर रही पावर ग्रिड और फ्लो मोड के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि ट्रांसमिशन का काम कर रही कंपनियों के काम काज की समीक्षा हर महीने की जाएगी।

दोनों कंपनियों से एक सप्ताह के अंदर कामकाज को लेकर रोड मैप सौंपने को कहा गया है। फ्लो मोड चतरा और तमाड़ में ट्रांसमिशन लाइन बनाने का काम कर रही है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी लेकिन कंपनियों समय पर काम पूरा करें। चतरा में अब तक काम शुरू नहीं किये जाने को उन्होंने गंभीरता से लिया और फ्लो मोड को झिड़की लगाई। निगम के निदेशक अतुल कुमार शुक्रवार को चतरा जाएंगे चतरा ट्रांसमिशन लाइन पर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब निगम के पांच जोन काम करेंगे। बैठक में निगम के अध्यक्ष एसएन वर्मा भी थे।