अदिति गैस गोदाम में हुई विश्वकर्मा पूजा
रांची | दीपाटोलीस्थित अदिति गैस एजेंसी के गोदाम में बुधवार को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान रातभर एजेंसी के स्टाफ ने रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया। पूजा का आयोजन एजेंसी के सदस्यों ने खुद से चंदा एकत्र कर किया था। पूजा के आयोजन में एजेंसी संचालक उमेश राय, गब्बर, लक्ष्मण, किट्टू, पप्पू, पंकज और तापस ने सहयोग किया।