लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी ने कराया भोजन
रांची | लायंसक्लब ऑफ रांची सिटी द्वारा गुरुवार को बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में 50 आवासियों को भोजन कराया गया। सदस्यों ने खुद भोजन तैयार किया और बुजुर्गों को अपने हाथों से खाना खिलाया। फल और लड्डू दिए। मौके पर पूर्व जिलापाल सुषमा त्रिवेदी, अध्यक्ष पद्मा लोधा, सचिव पूर्णिमा घोष, कोषाध्यक्ष पद्मा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।