पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल सुविधाओं के लिए सीएम को लिखा पत्र

रेल सुविधाओं के लिए सीएम को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | प्रदेशके नागरिकों की ओर से मिले सुझावों पर मंगलवार को चैंबर ने रांची से हरिद्वार-देहरादून के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। अध्यक्ष रतन मोदी ने कहा कि झारखंड की रेल सुविधाओं में विस्तार के लिए चैंबर द्वारा लगातार रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों से बैठकें कर सुझाव दिए जाते रहे हैं और सुविधाओं के विस्तार के लिए मांग की जाती रही है। लेकिन इस बार भी प्रदेश को रेल सुविधाओं से वंचित रखा गया। इस रूट पर सीधी रेल सेवा के शीघ्र परिचालन का आग्रह किया है।