- Hindi News
- चैंबर पदाधिकारियों के साथ भूपेंद्र की बैठक
चैंबर पदाधिकारियों के साथ भूपेंद्र की बैठक
रांची | चैंबरपदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड के प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ गुरुवार को बैठक की। चैंबर सभागार में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने उन्हें राज्य के उद्योग चलाने में रही समस्याओं की जानकारी दी। भूपेंद्र यादव ने प्रदेश की व्यवसायिक और औद्योगिक समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में अध्यक्ष रतन मोदी, महासचिव पवन शर्मा, सह सचिव सोनी मेहता, कोषाध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, निवर्तमान अध्यक्ष रंजीत टिबडे़वाल, संजय सेठ, प्रदीप जैन, अरुण खेमका, दीनदयाल वर्णवाल, राहुल मारू, राम बांगड आिद शामिल हुए।