- Hindi News
- ठेका मजदूर सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल जारी
ठेका मजदूर सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल जारी
रांची | मेकॉनके ठेका मजदूर और सुरक्षाकर्मियों की पिछले एक महीना से चल रही हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। मजदूरों ने मेंटेनेंस कार्यालय के सामने और सुरक्षाकर्मियों ने मेकॉन मुख्यालय के गेट के सामने धरना दिया। सभी ने न्यूनतम मजदूरी का भुगतान और छह अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगंे नहीं मानी जाती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।