- Hindi News
- हाईकोर्ट में अमोल रंजन के विरुद्ध याचिका दायर
हाईकोर्ट में अमोल रंजन के विरुद्ध याचिका दायर
रांची | रिनपासके प्रभारी निदेशक अमोल रंजन के विरुद्ध एक याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गई है। उत्तम कुमार की ओर से दायर याचिका में बताया गया है कि अमोल रंजन प्रभारी निदेशक के पद पर बने रहने की अहर्ता नहीं रखते हैं। इसके बावजूद वह अपने पद पर बने हुए हैं। उनसे कारण पूछते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आदेश पारित किया जाए।